हरियाणा

Chandigarh: हरियाणा में Yellow Alert, इन जिलों में बढ़ी ठंड

Admindelhi1
11 Dec 2025 2:38 PM IST
Chandigarh: हरियाणा में Yellow Alert, इन जिलों में बढ़ी ठंड
x

हरियाणा: हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। ठंड में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मौसम विभाग ने राजस्थान से सटे 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और नारनौल में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया था। बुधवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में मामूल 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान में 0.6 °C की मामूली गिरावट देखने को मिली है।

प्रदेश में 12 दिसंबर से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस दस्तक देगा, जिससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। हरियाणा के चंडीगढ़ के साथ लगते पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में गहरी धुंध पड़ सकती है। इसके बाद अन्य जिलों में भी धुंध बढ़ेगी। नारनौल में सबसे कम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस, महेंद्रगढ़ में 5.8 डिग्री, सोनीपत में 5.9 डिग्री, हिसार में 6.3 डिग्री और सिरसा में तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं यमुनानगर में हथनीकुंड बैराज के आसपास अधिकतम तापमान सबसे कम 20.6 °C दर्ज किया गया है।

Next Story