हरियाणा

Chandigarh: मौसम विभाग ने दी चेतावनी, हरियाणा में सर्दी और कोहरा

Admindelhi1
22 Nov 2025 3:00 PM IST
Chandigarh: मौसम विभाग ने दी चेतावनी, हरियाणा में सर्दी और कोहरा
x

चंडीगढ़: मौसम बदलने के साथ हरियाणा में सुबह-शाम कोहरा छा रहा है। सूबे में अब तक रात का तापमान 8 से 10 डिग्री के आसपास बना है। वहीं हवाएं चलने से धुंध देखी जा रही है। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में 3 दिन बाद और ठंड बढ़ने सकती है। जिससे रात का तापमान और गिरेगा। हालांकि प्रदेश अभी पूरी तरह से ठंड की चपेट में नहीं आया है।

बता दें कि दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान घट नहीं रहा है जबकि रातें ठंडी हैं। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रात्रि तापमान में करीब 3.2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में पारा 8.9, सिरसा में 9.6 और जींद में 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रदेश में अन्य क्षेत्रों में बीते दिन तापमान 10 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। 23 नवंबर तक मौसम शुष्क और परिवर्तनशील बना रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से कुछ इलाकों में हल्की बादलवाई देखने मिलेगी।

Next Story