
x
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 12.1 किलो हेरोइन बरामद की है।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में थे, जो एक बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क की ओर इशारा करता है। सीमा पार से तस्करी करके लाई गई यह अवैध खेप सदर फरीदकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव झारीवाला से बरामद की गई।
डीजीपी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ सदर फरीदकोट थाना में मामला दर्ज करके नेटवर्क का पता लगाने के लिए गहन जांच चल रही है।
Tagsहरयाणाचंडीगढ़12 किलोहेरोइनदो आरोपीगिरफ्तारHaryanaChandigarh12 kgherointwo accusedarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





