हरियाणा

Chandigarh: हरियाणा में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा छाया

Admindelhi1
27 Dec 2025 4:09 PM IST
Chandigarh: हरियाणा में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा छाया
x

हरियाणा: हरियाणा में ठंड बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने पूरे सूबे के लिए आज ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि कई जिलों में सुबह कोहरा छाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में विजिबिलिटी 10 से 50 मीटर तक है। खासतौर पर जीटी रोड से सटे जिलों में घना कोहरा छाने के कारण ठंड का डबल अटैक महसूस किया जा रहा है। वहीं दक्षिणी हरियाणा में सूखी ठंड पड़ रही है।

मौसम विभाग के अनुसार नारनौल का न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं पलवल का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में कोहरे के साथ-साथ शीत लहर भी चलेगी। जिसके कारण ठंड का असर लोगों को दिन में भी दिखाई देगा।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक सूबे में 31 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 28 से 30 दिसंबर के बीच में ठंड और बढ़ने के आसार हैं। लेकिन 31 दिसंबर के बाद उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

Next Story