हरियाणा

Chandigarh: चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल, दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा

Admindelhi1
28 Feb 2026 9:33 PM IST
Chandigarh: चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल, दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा
x

चंडीगढ़: हरियाणा में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं। सूबे में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर चल रहा है और हिसार में तापमान 32 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। दिन के साथ रात का तापमान में भी बढ़ौतरी हुई है। इसी बीच आज एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इसके प्रभाव से बादलवाई और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि 4 मार्च तक एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ आएंगे। जिससे मौसम में बदलाव देखा जाएगा।

राज्य में अधिकतम तापमान हिसार में 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 6.3 डिग्री अधिक रहा। राज्य में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

वहीं हिसार में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री, करनाल में 11.7 डिग्री, चंडीगढ़ में 12.8 डिग्री और रोहतक में 12.8 डिग्री दर्ज किया गया। रात के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होने से दिन में गर्मी का असर दिखाई दे रहा है।

Next Story