हरियाणा

Chandigarh: हरियाणा के कई जिलों में बारिश, मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार

Admindelhi1
26 July 2025 4:26 PM IST
Chandigarh: हरियाणा के कई जिलों में बारिश, मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार
x

चंडीगढ़: प्रदेश में शनिवार को अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने का अंदाजा है। मौसम विभाग के अनुसार (IMD) के अनुसार महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बूंदाबांदी के आसार हैं। लेकिन 27 जुलाई से बारिश होनें की संभावना है। इसके लिए IMD ने अंबाला और यमुनानगर में बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

IMD के अनुसार अभी तक हरियाणा में सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है जो कि 19 प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 472.3 MM दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश कैथल में 95.9 MM बारिश दर्ज हुई है। वहीं यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूहं और चरखी दादरी में 300 MM बारिश का आंकड़ा पार हो चुका है।

Next Story