हरियाणा

Chandigarh: अगले 72 घंटे में हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

Admindelhi1
22 Jan 2026 7:35 PM IST
Chandigarh: अगले 72 घंटे में हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
x

चंडीगढ़: हरियाणा में आज से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश में आज से 24 जनवरी तक भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी की है। मौसम विभाग ने अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और सिरसा जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

बारिश और ठंडी हवाओं के चलने से दिन के तापमान में गिरावट आएगी। राज्य में औसत अधिकतम तापमान में बीते कल की तुलना में 2.2°C की वृद्धि दर्ज की गई है। वर्तमान तापमान सामान्य से 3.6°C अधिक बना हुआ है। पूरे प्रदेश में पलवल सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं रात के तापमान में 1°C की गिरावट आई है, जो अब सामान्य के करीब है। राज्य में सबसे कम तापमान सोनीपत में 4.0°C रिकॉर्ड किया गया। हिसार में भी कड़ाके की ठंड रही।

Next Story