हरियाणा

Chandigarh: हरियाणा के राज्यपाल बने प्रो. आशिम घोष

Admindelhi1
21 July 2025 3:54 PM IST
Chandigarh: हरियाणा के राज्यपाल बने प्रो. आशिम घोष
x
"चीफ जस्टिस शीळ नागू ने दिलवाई शपथ"

चंडीगढ़: पश्चिम बंगाल के निवासी प्रो. अशीम घोष ने सोमवार को हरियाणा के राज्यपाल के पद की शपथ ली। वे हरियाणा के 19वें राज्यपाल बन गए हैं। घोष को बंडारू दत्तात्रेय की जगह राज्यपाल बनाया गया है।

सोमवार को राजभवन में आयोजित एक शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने प्राे अशीम घाेष काे राज्यपाल पद और गाेपनीयता की शपथ दिलाई। घोष ने अंग्रेजी में शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समाराेह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण समेत कई विधायक, मंत्री तथा घोष के पारिवारिक सदस्य मौजूद थे। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विधिवत रूप से उनका बतौर राज्यपाल स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू ने 14 जुलाई 2025 को प्राे अशीम घाेष काे हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किया था। घोष पश्चिम बंगाल में भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। अपनी नियुक्ति की घाेषणा के बाद घाेष 19 जुलाई को चंडीगढ़ राजभवन पहुंच गए थे।

Next Story