हरियाणा

Chandigarh: मौसम में बदलाव की तैयारी, जानें किस दिन ठंड बढ़ेगी

Admindelhi1
30 Sept 2025 1:28 PM IST
Chandigarh: मौसम में बदलाव की तैयारी, जानें किस दिन ठंड बढ़ेगी
x

चंडीगढ़: हरियाणा के 6 जिलों में मौसम विभाग ने आज रात को हल्की बारिश होने की संभावना जताई। इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल शामिल है। प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। विभाग का कहना है कि प्रदेश में उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के साथ मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है।

3 अक्टूबर तक मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 3 अक्टूबर को हरियाणा के 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के बाद हल्की ठंड महसूस की जा सकती है।

दक्षिण हरियाणा के जिलों हो सकती है बारिश: चौधरी चरण सिंह हरियाणा विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम में परिवर्तन हुआ है, इसके चलते 3 अक्टूबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। बीच-बीच में दक्षिण हरियाणा के जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान हवाओं में बदलाव तथा उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से दिन व रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में सामान्य से 38 फीसदी अधिक बारिश हुई। प्रदेश में एक जून से 22 सितंबर तक करीब 114 दिन मानसून सक्रिय रहा और इस दौरान प्रदेश में 568 एमएम बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1116.5 एमएम दर्ज की गई है जबकि सबसे कम बारिश सिरसा में 346.6 एमएम दर्ज की गई है।

Next Story