हरियाणा

Chandigarh: हरियाणा के स्कूलों में अगस्त से बदलेगा मिड-डे मील मेन्यू

Admindelhi1
1 Aug 2026 2:46 PM IST
Chandigarh: हरियाणा के स्कूलों में अगस्त से बदलेगा मिड-डे मील मेन्यू
x
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मिलेगा विशेष भोजन

चंडीगढ़: हरियाणा के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को अगस्त माह के दौरान पोषण और स्वाद से भरपूर मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) उपलब्ध कराया जाएगा। मौलिक शिक्षा विभाग ने अगस्त माह का मिड-डे मील मेन्यू जारी कर दिया है, जिसमें संतुलित आहार के साथ त्योहारों पर विशेष व्यंजन शामिल किए गए हैं।

शिक्षा विभाग के अनुसार, मौसम में बदलाव और त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए मेन्यू में पोषण और स्वाद का विशेष संतुलन रखा गया है। विद्यार्थियों को मेन्यू में मिलेट आधारित व्यंजन, सोया खिचड़ी, मिस्सी रोटी, राजमा-चावल, कढ़ी-पकोड़ा, दाल-चावल, चना दाल खिचड़ी, मीठा दलिया तथा विभिन्न प्रकार के संतुलित एवं पौष्टिक पकवान परोसे जाएंगे।पहली अगस्त यानी शनिवार की शुरुआत मिलेट परांठा और दही के साथ हुई है। रविवार को अवकाश रहेगा और सोमवार को सोया खिचड़ी परोसी जाएगी। 3 अगस्त को सोया खिचड़ी, 4 अगस्त को मीठा दलिया, 5 अगस्त को चावल और सफेद चना, 6 अगस्त को चना दाल खिचड़ी, 7 अगस्त को मिस्सी परांठा व दही तथा 8 अगस्त को दूसरे शनिवार और 9 अगस्त को रविवार को अवकाश रहेगा। हालांकि, 10 अगस्त को दाल-चावल, 11 अगस्त को रोटी व मूंग मसूर की दाल, 12 अगस्त को मिस्सी रोटी व मौसमी सब्जी, 13 अगस्त को मीठे मूंगफली चावल, 15 अगस्त को नमकीन दलिया बनाया जाएगा। 16 अगस्त को रविवार को अवकाश रहेगा।विभाग की ओर से विद्यालय मुखियाओं को निर्देश जारी किए गए हैं कि भोजन परोसने से पहले विद्यार्थियों के हाथ अवश्य धुलवाए जाएं तथा प्रतिदिन ताजा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, स्पष्ट किया गया है कि स्थानीय परिस्थितियों और खाद्य सामग्री की उपलब्धता के अनुसार मेनू में आवश्यकतानुसार आंशिक बदलाव किया जा सकता है।

शिक्षा विभाग का उद्देश्य मिड-डे मील योजना के माध्यम से विद्यार्थियों के पोषण स्तर में सुधार के साथ-साथ विद्यालयों में उनकी नियमित उपस्थिति और सीखने की क्षमता को भी बढ़ावा देना है। अगस्त माह के तीसरे सप्ताह में स्वतंत्रता दिवस और तीज का त्योहार आएगा। लिहाजा, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और तीज पर्व पर विशेष पकवान बनाए जाएंगे, जोकि हरियाणवीं संस्कृति से ओत-प्रोत होंगे।

Next Story