हरियाणा
Chandigarh: मौसम विभाग की चेतावनी, हरियाणा में 3 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
Admindelhi1
21 Jan 2026 6:41 PM IST

x
चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने मुताबिक लगातार 3 पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से कहीं कोहरा तो कहीं बादल और आगे चलकर बूंदाबांदी व बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 22 से 24 जनवरी के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि 25 जनवरी से ज्यादातर जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
आज जीटी रोड बेल्ट के हिस्सों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे सुबह के समय दृश्यता काफी कम रहेगी। तापमान की बात करें तो रात का तापमान सामान्य के आस-पास, जबकि दिन का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। बीते दिन राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस सोनीपत में रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस भिवानी में दर्ज हुआ।
Tagsचंडीगढ़मौसम विभागचेतावनीहरियाणा3 पश्चिमीविक्षोभसक्रियChandigarhMeteorological DepartmentWarningHaryana3 WesternDisturbanceActiveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





