हरियाणा

Chandigarh: मौसम विभाग ने जारी किया कोहरे का अलर्ट

Admindelhi1
19 Jan 2026 6:50 PM IST
Chandigarh: मौसम विभाग ने जारी किया कोहरे का अलर्ट
x

चंडीगढ़: हरियाणा में ठंड का सितम जारी है। आज मौसम विभाग ने चार जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। जिनमें से कैथल, करनाल, अंबाला और कुरुक्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि कई जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं 19 जनवरी से प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। इसके आज से ही बादलवाई देखने को मिलेगी। अगले दो दिनों में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

कई जिलों में बादल छाएंगे: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, सिरसा और फतेहाबाद जिलों में मौसम लगभग साफ रहेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार (कल) के लिए प्रदेश के कुछ खास हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है। हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों में कल बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में 22 जनवरी से मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। जिसके चलते प्रदेश में कुछ स्थानों पर 22 जनवरी से 24 जनवरी तक गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

Next Story