हरियाणा

Chandigarh: मौसम विभाग ने हरियाणा के 8 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट जारी किया

Admindelhi1
18 Sep 2024 3:24 AM GMT
Chandigarh: मौसम विभाग ने हरियाणा के 8 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट जारी किया
x
सूबे में 29 सितंबर तक मानसून एक्टिव रहेगा: मौसम विभाग

चंडीगढ़: हरियाणा में आज भी मानसून एक्टिव रहेगा। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने 8 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है, जिनमें रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं। इधर 24 घंटों के दौरान कहीं भी बारिश नहीं होने से दिन के अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जिससे लोगों को थोड़ी गर्मी का एहसास हुआ है। अच्छी बात यह है कि हरियाणा से अभी मानसून की वापसी नहीं होगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सूबे में 29 सितंबर तक मानसून एक्टिव रहेगा।

अब तक 390.4 MM बारिश: बता दें कि प्रदेशभर में मानसून की सक्रियता के चलते पिछले 24 घंटे में 15.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। मानसून सीजन में अब तक 390.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य 401.1 मिलीमीटर से महज 3 फीसदी ही कम है। जुलाई में इस बार 5 सालों में सबसे कम बारिश हुई है। 2018 में 549 मिमी बारिश हुई थी। 2019 में 244.8, 2020 में 440.6, 2021 में 668.1, 2022 में 472, 2023 में 390 और 2024 में सिर्फ 97.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। कम बारिश होने के कारण सूबे के धान पैदावार करने वाले किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्हें ट्यूबवेल से सिंचाई करनी पड़ रही है।

हरियाणा में 29 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना है, जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Next Story