हरियाणा

Chandigarh: हरियाणा में लिंक अधिकारियों को मिली नई भूमिका

Admindelhi1
20 Nov 2025 10:47 AM IST
Chandigarh: हरियाणा में लिंक अधिकारियों को मिली नई भूमिका
x

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने जिला परिषदों और डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की अनुपस्थिति में इनके कामकाज का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिंक अधिकारी नामित किए हैं।

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में जारी एक पत्र के अनुसार जिला परिषदों और डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के मामले में उसी जिले के अतिरिक्त उपायुक्त को लिंक अधिकारी-1, जिला नगर आयुक्त को लिंक अधिकारी-2 तथा जिले के मुख्यालय उप मंडल के उप मंडल अधिकारी (नागरिक) को लिंक अधिकारी-3 नामित किया गया है।

ये लिंक अधिकारी अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे, चुनाव ड्यूटी अथवा स्थानान्तरण या सेवानिवृत्ति के चलते या किसी अन्य कारण से सम्बन्धित अधिकारी की अनुपस्थिति में उन जिला परिषदों और डीआरडीए का कामकाज देखेंगे।

Next Story