हरियाणा

Chandigarh: प्रदेशवासियों की हिफाज़त सरकार का कर्तव्य: नायब सैनी

Admindelhi1
16 Aug 2025 5:44 PM IST
Chandigarh: प्रदेशवासियों की हिफाज़त सरकार का कर्तव्य: नायब सैनी
x

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता को सुरक्षित माहौल देना सरकार की प्रतिबद्धता है। कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जायगा। अगर कोई कानून व्यवस्था को बिगाड़ेगा, चाहे वह कितना ही बड़ा व्यक्ति हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। कोई भी व्यक्ति अगर अपराध करेगा तो उसको मिट्टी में मिला दिया जाएगा। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आने वाले समय में और भी अधिक कठोर फैसले लिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सरकार कड़ा संज्ञान ले रही है। अगर किसी गांव, मोहल्ले व शहर के वार्ड में नशा बिकता है तो स्थानीय लोग तुरंत सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल पर शिकायत दें, नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार प्रदेश के लोगों की सेहत के प्रति गंभीर है। लोगों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पतालों में न जाना पड़े, इसलिए जिला स्तर पर सरकारी अस्पतालों को सभी सुविधाओं से युक्त करके विकसित किया जा रहा है। जल्द ही ऐसे 10 अस्पतालों का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया जाएगा।

एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वोटों की चोरी का कांग्रेस पार्टी आरोप लगा रही है, जो कि निराधार है। कांग्रेस बिना वजह इसे मुद्दा बना रही है, ये झूठ अब चलने वाला नहीं है।

Next Story