हरियाणा

Chandigarh: ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी योजना से हरियाणा की आर्थिक और यातायात सुविधाओं में सुधार

Admindelhi1
12 March 2026 1:41 AM IST
Chandigarh: ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी योजना से हरियाणा की आर्थिक और यातायात सुविधाओं में सुधार
x

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने केंद्र सरकार द्वारा ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी परियोजना के लिए 3630.77 करोड़ रुपये मंजूर किए जाने के फैसले का स्वागत किया है। इस परियोजना से हरियाणा को काफी लाभ मिलेगा।

केंद्र सरकार के फैसले के बाद सोशल मीडिया एक्स पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लिखा कि केंद्रीय केबिनेट द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से जोडऩे वाली ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी परियोजना हेतु 3,630.77 करोड़ की संशोधित लागत को दी गई स्वीकृति अत्यंत स्वागतयोग्य है।

हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मध्य 31.42 किमी लंबा यह अत्याधुनिक कॉरिडोर, जिसमें फरीदाबाद क्षेत्र में 11 किमी का एलिवेटेड सेक्शन भी शामिल है, हरियाणा के एनसीआर क्षेत्र के लिए विकास के नए अवसर लेकर आएगा। इससे आवागमन सुगम होने के साथ औद्योगिक विकास, निवेश, लॉजिस्टिक्स और रोजगार सृजन को भी नई गति मिलेगी।

Next Story