
x
चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। सूबे में सुबह और शाम ठंड लग रही है। अब दिन के तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। कुछ दिन पहले तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के बीच था, अब यह घटकर 31 डिग्री तक पहुंच गया है। तापमान में गिरावट के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस सप्ताह के बाद से ठंड और बढ़ेगी। वहीं भिवानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 406 दर्ज किया गया, जो देश के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक रहा। इसके अलावा फतेहाबाद में AQI 309, सोनीपत में 317 और बल्लभगढ़ में 320 दर्ज किया गया।
बताया जा रहा है कि 4 जिलों में हवा सांस लेने लायक नहीं है। जिनमें चार शहर भिवानी, सोनीपत, फतेहाबाद और बल्लभगढ़ रेड जोन में शामिल हैं। वहीं मौसम विभाग ने बताया है कि कल तक मौसम शुष्क रहेगा।
Tagsचंडीगढ़बढ़ती ठंडहरियाणाहवाखतरनाकChandigarhincreasing coldHaryanawinddangerousजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





