हरियाणा

Chandigarh: हरियाणा STF की बड़ी सफलता, रोहित शेट्टी केस में गिरफ्तारी

Admindelhi1
16 Feb 2026 6:47 PM IST
Chandigarh: हरियाणा STF की बड़ी सफलता, रोहित शेट्टी केस में गिरफ्तारी
x

झज्जर: फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर में फायरिंग करने के मामले में हरियाणा के झज्जर की बहादुरगढ़ एसटीएफ यूनिट ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। झज्जर की बहादुरगढ़ एसटीएफ यूनिट ने मुंबई पुलिस के साथ मिलकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियाें ने रंगदारी मांगने के लिए ही इस वारदात को अंजाम दिया था।

बहादुरगढ़ एसटीएफ के प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि इस मामले में एक शूटर दीपक शर्मा बहादुरगढ़ से पकड़ा गया है। शूटर दीपक लंबे समय से ही लॉरेंस गैंग के संपर्क में था और बहादुरगढ़ में छिपा हुआ था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार शूटर दीपक शर्मा के अलावा गिरफ्तार किए गए आरोपी रितिक यादव निवासी बहाबीजौली जिला आगरा, सनी निवासी बहाबीजौली आगरा और सोनू निवासी बहाबीजौली आगरा हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न मामलों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले में जांच शुरु कर आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों व साजिश से जुड़े लोगों की तलाश कर रही है।

Next Story