हरियाणा
Chandigarh: हरियाणा पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन में किया सफलता हासिल
Admindelhi1
24 Nov 2025 12:40 PM IST

x
चंडीगढ़; हरियाणा पुलिस की ओर से 5 नवंबर से पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के माध्यम से अभी तक कुल 4566 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हरियाणा पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने रविवार को बताया कि पुलिस ने अब तक 1,439 कुख्यात, वांछित और संगीन मामलों में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि 3127 अन्य आरोपित भी पकड़े गए हैं। इस प्रकार कुल 4566 आरोपित अब तक पुलिस के शिकंजे में आ चुके हैं।
डीजीपी ने बताया कि 21 नवंबर को पुलिस ने 47 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिनमें कई मोस्ट-वांटेड और लंबे समय से फरार शामिल थे। इसके अलावा 293 अन्य आरोपियों को भी काबू किया गया। इसी दिन पुलिस ने 17 नई हिस्ट्रीशीट खोलकर उन बदमाशों पर निगरानी और कठोर कर दी है, जिनकी गतिविधियां समाज के लिए लगातार खतरा बन रही थीं।
Tagsचंडीगढ़हरियाणापुलिसऑपरेशनट्रैकडाउनसफलताहासिलChandigarhHaryanaPoliceOperationTrackdownSuccessAchieved जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





