हरियाणा

Chandigarh: वायु प्रदूषण में हरियाणा का जिला सबसे आगे

Admindelhi1
18 Dec 2025 4:49 PM IST
Chandigarh: वायु प्रदूषण में हरियाणा का जिला सबसे आगे
x

चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम बदलने लगा है। सूबे में ठंड के साथ अब कोहरा व धुंध देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। वहीं ठंड के साथ हरियाणा की हवा भी खराब हो गई है। केंद्रीय पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार रोहतक 385 एक्यूआई के साथ देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा है।

कोहरे ने बढ़ाई वाहन चालकों की परेशानी

इसके अलावा पंचकूला में एक्यूआई 330 और बहादुरगढ़ में 303 की हवा भी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि प्रदूषण बढ़ने से नवजात बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए खतरा कई गुना बढ़ा दिया है। वहीं कोहरे ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है।

हरियाणा के सबसे प्रदूषित शहर

जिला एक्यूआई हवा

रोहतक 385 (बहुत खराब)

पंचकूला 330 (बहुत खराब)

बहादुरगढ़ 303 (बहुत खराब)

सोनीपत 286 (खराब)

गुरुग्राम 279 (खराब)

अम्बाला 253 (खराब)

Next Story