हरियाणा

Chandigarh: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, हरियाणा में भर्तियां

Admindelhi1
20 Sept 2025 3:45 PM IST
Chandigarh: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, हरियाणा में भर्तियां
x

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने युवाओं के लिए बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में 103 कैटेगरी की भर्तियों को मंजूरी दे दी गई। अब जल्द ही 6377 पदों के लिए जॉइनिंग लेटर जारी किए जाएंगे। सरकार का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाकर अभ्यर्थियों को समय पर नियुक्ति दी जाएगी। ये भर्तियां हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से होंगी।

नयी भर्तियों में सबसे ज्यादा 3240 पद क्लर्क के हैं। इसके अलावा शिक्षा विभाग में भी बड़ी संख्या में भर्तियां होंगी। इसमें 835 टीजीटी, 112 पीजीटी और 1820 पीआरटी के पद शामिल हैं। परिवहन विभाग में 370 भारी वाहन ड्राइवरों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

सरकार ने अनुबंध और कच्चे कर्मचारियों को लेकर भी नये आदेश जारी किए हैं। हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने कहा है कि जिन कर्मचारियों की सेवा अवधि पूरी हो रही है, उनकी जानकारी विभागाध्यक्षों को 15 दिन के भीतर पोर्टल पर देनी होगी। अगर विभाग समय पर जवाब नहीं देता, तो कर्मचारी की कार्यमुक्ति स्वतः मान ली जाएगी।

राज्य में अस्थायी कर्मचारियों की सबसे ज्यादा जरूरत सिंचाई और बिजली विभाग को रहती है। यहां तीन से छह महीने के लिए कर्मचारी रखे जाते हैं। मंडियों में फसल खरीद के समय भी बड़ी संख्या में अस्थायी कर्मचारी लगाए जाते हैं। अब सरकार ने आदेश दिया है कि इन सभी नियुक्तियों और कार्यमुक्ति की जानकारी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होगी।

Next Story