हरियाणा

Chandigarh: चार आरोपियों ने संदीप थापर गोरा पर किया कातिलान हमला

Admindelhi1
5 July 2024 4:10 PM IST
Chandigarh: चार आरोपियों ने संदीप थापर गोरा पर किया कातिलान हमला
x
अस्पताल में भर्ती

चंडीगढ़: लुधियाना में शिव सेना पंजाब के नेता संदीप थापर गोरा पर जानलेवा हमला हुआ है. घटना सिविल अस्पताल के बाहर की है. निहंग वेशधारी चारों आरोपियों ने गोरा पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

शुक्रवार सुबह संदीप थापर गोरा अपने गनमैन के साथ सिविल अस्पताल में चलने वाले सेन्शी ट्रस्ट के प्रधान रविंदर अरोड़ा की बरसी कार्यक्रम में आए थे। जैसे ही वह माथा टेककर बाहर निकले तो निहंग वेशधारी चार युवकों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान उनका गनमैन मूक दर्शक बनकर खड़ा रहा और उसने गोरे को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। गोरा को लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है

Next Story