हरियाणा

Chandigarh: पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपी चंद गहलोत को सदन में नमन

Admindelhi1
28 April 2026 12:50 AM IST
Chandigarh: पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपी चंद गहलोत को सदन में नमन
x

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा में सोमवार को विशेष सत्र के दौरान विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपी चंद गहलोत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जब शोक प्रस्ताव पढ़े गए तो विपक्षी दल कांग्रेस की तरफ से कोई भी विधायक, नेता व उप नेता सदन में मौजूद नहीं था।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, इनेलो के विधायक आदित्य देवीलाल और हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण सहित पूरे सदन ने हरियाणा विधानसभा के भूतपूर्व उपाध्यक्ष गोपी चंद गहलोत तथा भूतपूर्व सांसद जंगबीर सिंह के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन ने दिवंगत महानुभावों द्वारा देश व प्रदेश को दी गई उल्लेखनीय सेवाओं को याद करते हुए उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की।

इनके अलावा सदन ने शहीद सैनिकों लेफ्टिनेंट अमित सिंह, सूबेदार धर्मवीर, सहायक उप निरीक्षक जागेराम, हवलदार राजेश कुमार, हवलदार वीरेंद्र सिंह, नायक अशोक कुमार, कॉरपोरल अमन, लांस नायक नरेश अहलावत, सिपाही अरविन्द्र सिंह, बाबूलाल, नवीन यादव, हिमांशु कौशिक, नवीन कुमार, अमन कुमार, जयदीप व मोहित को मातृभूमि की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने पर उनके अदम्य साहस व वीरता के लिए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Next Story