हरियाणा

Chandigarh: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर, तापमान और हवाओं में बदलाव

Admindelhi1
5 Dec 2025 3:02 PM IST
Chandigarh: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर, तापमान और हवाओं में बदलाव
x

चंडीगढ़: हरियाणा में दिसंबर कि शरुवात से सर्दी अपने रंग में दिखने लगी है। कई जिलों में तापमान गिरावट दर्ज कि गई है। वहीँ प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके कि ठंढ देखने को मिल रही है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि 4 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ (New Western Disturbance) प्रभावी है।इससे मौसम में बदलाव होगा। 8 दिसंबर को फिर से ठंड बढ़ सकती है। परंतु 8 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार बता दे कि, प्रदेश का मौसम दोहरी मार वाला रहा। दिन में जहां अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा, वहीं रातें भी सामान्य से अधिक ठंडी दर्ज की गईं। प्रदेश के न्यूनतम तापमान की बात करें तो औसत तापमान में 0.2°C की गिरावट दर्ज की गई और यह सामान्य से 2.9°C नीचे रहा। महेंद्रगढ़ जिले के महेंद्रगढ़ AWS स्टेशन पर प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.7°C रिकॉर्ड किया गया। हिसार में न्यूनतम पारा 4.0°C रहा, जो सामान्य से 5.3°C कम है। नारनौल में 4.2°C और करनाल में 5.8°C दर्ज किया गया।

Next Story