हरियाणा

Chandigarh: पंजाब से आए मरीज में चंडीगढ़ अस्पताल में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

Admindelhi1
28 May 2025 5:27 PM IST
Chandigarh: पंजाब से आए मरीज में चंडीगढ़ अस्पताल में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
x
"सांस की समस्या के लिए सैक्टर-32 स्थित जीएमसीएच में लाए थे इलाज को"

चंडीगढ़; सिटी ब्यूटीफुल में कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। पंजाब से लाए गए 40 साल के एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जानकारी के मुताबिक संक्रमित व्यक्ति को तीन दिन पहले सांस लेने में तकलीफ के चलते चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार ना होने पर डॉक्टरों ने कोविड टैस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अस्पताल के स्टाफ मुताबिक मरीज को क्वारंटीन कर सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।

कोरोना के संभावित मामलों से निपटने के लिए अस्पताल में 10 बेड की विशेष आइसोलेशन यूनिट तैयार की गई है। वहीं सेहत महकमे ने लोगों से कहा कि डरें नहीं, सावधानी बरतें। इससे पहले 23 मई को हरियाणा के यमुनानगर की एक 51 वर्षीय महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी। वह एक धार्मिक समारोह में भाग लेने पंजाब गई थी।

Next Story