Chandigarh: सर्द हवाओं और प्रदूषण से हरियाणा में मुश्किल हालात

चंडीगढ़: हरियाणा का मौसम तेजी से बदल रहा है. सूबे में ठंड और वायु प्रदूषण का असर लगातार बढ़ रहा है. हरियाणा के दस शहर ऐसे हैं जहां न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे आ चुका है. वहीं आठ शहर ऐसे हैं जहां की हवा जहरीली हो चुकी है. मौसम विभाग ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में हरियाणा का मौसम शुष्क रहेगा. तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है.
हरियाणा का न्यूनतम तापमान: हरियाणा का न्यूनतम तापमान गुरुग्राम में 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ये सामान्य से 3.4 डिग्री कम है. जबकि हिसार का तापमान 8.1 डिग्री रहा. ये सामान्य से 5.3 डिग्री कम रहा. इसी तरह महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रहा. जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम रहा. करनाल का तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.8 कम रहा. बीते 24 घंटों में हरियाणा का न्यूनतम तापमान 14 जिलों में 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा.
हरियाणा का अधिकतम तापमान: हरियाणा का अधिकतम तापमान बीते 24 घंटों में सिरसा में 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है. महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 5.8 डिग्री कम रहा. ऐसे ही रोहतक का तापमान 25.2 रहा. जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहा.





