हरियाणा

Chandigarh: हरियाणा में ठंड का कहर, हिसार सबसे ठंडा

Admindelhi1
2 Dec 2025 5:07 PM IST
Chandigarh: हरियाणा में ठंड का कहर, हिसार सबसे ठंडा
x

चंडीगढ़: हरियाणा में ठंड इस बार कई रिकॉर्ड तोड़ेगी। शीतलहर के चलने से प्रदेश में कंपकंपी बढ़ा दी है। लगातार पहाड़ों से मैदानों की ओर बर्फीली हवाएं चल रही है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट देखी गई है। सूबे के 7 जिलों में अगले 24 घंटे में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसमें सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल जिले शामिल हैं।

पशु वैज्ञानिकों ने दी ये सलाह: मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकतर जिलों में इसी तरह शीतलहर चल सकती है। शीतलहर के कारण हिसार में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री पर पहुंच गया है। दिसंबर में हरियाणा के हिसार, नारनौल और महेंद्रगढ़ में तापमान जमाव बिंदू पर चला जाता है। आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है। पशु वैज्ञानिकों ने पशुओं को छत के नीचे बांधने और पास ही अलाव जलाने की सलाह दी है। 1 दिसंबर को अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

जानें आगे कैसा रहेगा मौसम: मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में मौसम आमतौर पर 5 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। 1 दिसंबर से रात्रि तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। वातावरण में नमी होने से उत्तर व पश्चिमी हरियाणा में अलसुबह हल्की धुंध परंतु दक्षिणी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध छाए रहने की संभावना है।

Next Story