हरियाणा

Chandigarh: हरियाणा में सर्दी का प्रकोप, येलो अलर्ट जारी

Admindelhi1
11 Nov 2025 4:18 PM IST
Chandigarh: हरियाणा में सर्दी का प्रकोप, येलो अलर्ट जारी
x

चंडीगढ़: मौसम विभाग की ओर से हरियाणा के 7 जिलों में शीत लहर चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी-दादरी शामिल है। इन जिलों में शीत लहर का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। ये सभी जिले राजस्थान के साथ लगते है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठंड और बढ़ा दी है। हरियाणा में पिछले 24 घंटों में सर्दी का असर देखा जा रहा है।

हरियाणा के 6 शहरों हिसार, गुरुग्राम, करनाल, सोनीपत, महेंद्रगढ़, नारनौल और सिरसा में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। गुरुग्राम में सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री दर्ज किया गया था जो सीजन का सबसे कम तापमान रहा। इससे पहले रविवार को महेंद्रगढ़ का तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके अलावा प्रदेश में सुबह और शाम दोनों समय हल्की धुंध पड़ रही है।

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 13 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, हवा चलने की वजह से दिन में तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन रात में थोड़ी ठंडक रहेगी। दिन का तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच और रात का तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। कुछ जगहों पर हल्के बादल भी छा सकते हैं।

Next Story