हरियाणा

Chandigarh: सर्दी के साथ जहरीली हवा ने बढ़ाई परेशानी

Admindelhi1
13 Nov 2025 5:20 PM IST
Chandigarh: सर्दी के साथ जहरीली हवा ने बढ़ाई परेशानी
x

चंडीगढ़: हरियाणा में इन दिनों मौसम का रंग कुछ अलग ही देखने को मिल रहा है। ठंड के साथ-साथ प्रदूषण भी बढ़ा है। सूबे के 9 शहरों में प्रदूषण रेड जोन में पहुंच गया है। बता दें कि जींद में प्रदूषण दिल्ली के बराबर पहुंच गया है। जोकि 418 दर्ज किया गया है।

प्रदेश में ठंड में भी बढ़ोतरी हुई है। लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। 7 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। नारनौल में सबसे कम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं एक दिन पहले यहां पारा 6.6 था।पहाड़ों पर बर्फबारी होने के बाद ठंडी हवाएं चल रही हैं जिससे मैदानी इलाकों में ठंड लगातार बढ़ रही है। वहीं मौसम विभाग ने हरियाणा में शीत लहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। 7 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

नारनौल, हिसार, गुरुग्राम सहित 10 शहर ऐसे हैं जहां तापमान 10 डिग्री के करीब हैं। 7 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे हैं। इनमें नारनौल, हिसार, करनाल, गुरुग्राम, पंचकूला, सोनीपत, हिसार और महेंद्रगढ़ जैसे शहर शामिल हैं।

Next Story