हरियाणा

Chandigarh: ठंड और कोहरे से हरियाणा में जनजीवन अस्त-व्यस्त

Admindelhi1
17 Dec 2025 4:31 PM IST
Chandigarh: ठंड और कोहरे से हरियाणा में जनजीवन अस्त-व्यस्त
x

चंडीगढ़: हरियाणा में ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी है। आज सुबह 8 जिलों में धुंध देखने को मिली। जिनमें हिसार, सिरसा, कैथल, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं। जबकि पानीपत जिले में सुबह शीतलहर भी चली। वहीं मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में गहरी धुंध का यलो अलर्ट जारी किया है, इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद और रोहतक जिले हैं। इससे पहले 13, 14 और 15 दिसंबर को गहरी धुंध देखने को मिली थी। जीरो विजिबिलिटी की वजह से कई जिलों में वाहनों की आपस में भिंड़त हो गई थी। जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी।

नारनौल में पारा 4 डिग्री तक गिरा

नारनौल में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी गई है। नारनौल में अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा हिसार में पारा 23.1 डिग्री दर्ज किया गया जो औसत से 0.8 डिग्री अधिक है। अंबाला में सबसे ज्यादा तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। यहां तापमान 3.1 डिग्री बढ़कर 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

नारनौल की रात रही सबसे ठंडी

प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कल 0.5 की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि यह सामान्य तापमान के लगभग करीब है। नारनौल (महेंद्रगढ़) की रात सबसे ठंडी रही, जहां न्यूनतम तापमान 6.0 रिकॉर्ड किया गया। वहीं कल से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 18 दिसंबर से 20 दिसंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहेगी।

Next Story