हरियाणा

Chandigarh: एएसआई ने लुधियाना में खुद को गोली मारकर जान दी

Admindelhi1
14 Oct 2025 6:18 PM IST
Chandigarh: एएसआई ने लुधियाना में खुद को गोली मारकर जान दी
x
"मामले की जांच जारी"

चंडीगढ़: पंजाब के लुधियाना में पुलिस के एक एएसआई ने ड्यूटी के दौरान सर्विस रिवाल्वर से सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना लुधियाना डीआईजी रेंज के हाउस में हुई है।

तीरथ सिंह डीआईजी हाउस में मिसलेनियस स्टोर कीपर की ड्यूटी करता था। देर रात अपनी निर्धारित ड्यूटी पर तैनात था। मंगलवार तडक़े करीब 3 बजे उसने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार ली। गोली उनके सिर में लगी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनते ही हाउस में तैनात अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि तीर्थ सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा था। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत डीआईजी और रानी झांसी रोड स्थित थाना आठ नंबर को सूचना दी।

तीरथ सिंह मूल रूप से लुधियाना जिला के मुल्लांपुर दाखा का रहने वाला था और यहां 4-5 साल से एएसआई के रूप में तैनात था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। साथ ही उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सुसाइड के कारणों की जांच कर रही है। मृतक के तीन बच्चे कनाड़ा में रहते हैं। पुलिस ने उनके लोकल रिश्तेदारों और विदेश में रह रहे बच्चों को सूचना दे दी है।

Next Story