हरियाणा
Chandigarh: हरियाणा पुलिस में लैंगिक संतुलन बढ़ाने की घोषणा
Admindelhi1
6 Dec 2025 4:17 PM IST

x
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। अब पुलिस विभाग में महिला बल की भागेदारी 15 से बढ़ाकर 25 फीसदी की जाएगी। इसके लिए जल्द 6,000 पदों पर नई भर्तियां होगी। इनमें 1,250 पद केवल महिलाओं के लिए होंगे। सीएम सैनी ने कहा कि राज्य में महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने हिस्सेदारी बढ़ाने का फैसला किया है।
7 नए महिला पुलिस थाने भी बनाए जाएंगे: यह भी बताया जा रहा है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सात नए महिला पुलिस थाने भी बनाए जाएंगे। वर्तमान में 33 महिला पुलिस थाने हैं। वहीं गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस बल को अत्याधुनिक तकनीक व सुविधाओं से लैस करने के लिए पहले चरण में 150 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।
Tagsचंडीगढ़हरियाणापुलिसलैंगिक संतुलनबढ़ानेघोषणाChandigarhHaryanaPolicegender balanceincreaseannouncementजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





