हरियाणा

Chandigarh: हरियाणा में एकल व्यक्तियों का होगा सर्वेक्षण

Admindelhi1
20 Jun 2026 11:01 AM IST
Chandigarh: हरियाणा में एकल व्यक्तियों का होगा सर्वेक्षण
x
3.54 लाख लोगों के सत्यापन पर प्रशासन सक्रिय

चंडीगढ़: हरियाणा में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के माध्यम से खुद को अकेला बताने वाले लगभग 3.54 लाख लोगों का सत्यापन हरियाणा सरकार द्वारा बड़े स्तर पर किया जा रहा है।प्रदेश में ऐसे 3.54 लाख से ज्यादा व्यक्ति चिन्हित किए गए हैं। इनमें 1.90 लाख लोगों ने अपनी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए से कम बताई है, लेकिन अब तक केवल 1.66 लाख लोगों का ही बीपीएल सत्यापन पूरा हो पाया है।

करीब 24 हजार लोग अभी भी सत्यापन प्रक्रिया से बाहर हैं। सरकार ने चेतावनी दी है कि समय पर वेरिफिकेशन नहीं कराने पर राशन, पेंशन, स्वास्थ्य और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने में देरी हो सकती है। परिवार पहचान प्राधिकरण के अनुसार, कई सरकारी योजनाओं का लाभ पीपीपी और आय के रिकॉर्ड के आधार पर दिया जाता है। ऐसे में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि लाभ केवल वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे। पीपीपी के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला के अनुसार जिन लोगों को मोबाइल पर मैसेज मिला है, उन्हें जल्द से जल्द नजदीकी पीपीपी केंद्र या संबंधित अधिकारी से संपर्क कर अपना वेरिफिकेशन कराना चाहिए।

सरकार के मुताबिक रिकॉर्ड अपडेट नहीं होने पर पात्र व्यक्ति भी सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बीपीएल सुविधाएं, राशन और अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं या लाभ मिलने में देरी हो सकती है।

Next Story