हरियाणा

मामला दर्ज, युवक के साथ मारपीट के बाद जबरन बीयर में पेशाब पिलाने का आरोप

Gulabi Jagat
23 April 2022 1:59 PM IST
मामला दर्ज, युवक के साथ मारपीट के बाद जबरन बीयर में पेशाब पिलाने का आरोप
x
बीयर में पेशाब पिलाने का आरोप
रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में कथित तौर पर एक अनुसूचित जाति के युवक से मारपीट कर बीयर में पेशाब मिलाकर पिलाने का मामला सामने आया है. युवक का आरोप है कि उसके ही गांव के दो युवकों ने पहले उसके हाथ बांधे. इसके बाद उसे जबरन बीयर में पेशाब मिलाकर पिलाया. इसके बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट कर 10 हजार रुपए कैश छीन लिए. बावल थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है.
पुलिस को दी शिकायत में युवक का आरोप है कि ग्राउंड में पहले से ही रोहित नाम का शख्स बैठकर बीयर पी रहा था. तुषार और रोहित नाम के आरोपियों ने मोनू को जबरन बीयर पीने के लिए कहा लेकिन उसने मना कर दिया. मोनू ने आरोप लगाया कि उसके बाद दोनों आरोपियों ने गमच्छे से उसके दोनों हाथ बांध दिए. इसके बाद बीयर में पेशाब मिलकर उसे जबरन पिला दी. इस वजह से उसे उल्टी हो गई. जैसे ही उसने उल्टी की तो आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा और फिर उसके 10 हजार रुपए कैश और मोबाइल फोन लेकर भाग गए.
भैरामपुर भड़ंगी गांव के अनुसूचित जाति के मोनू ने बताया कि वह शुक्रवार को फोन खरीदने के लिए रेवाड़ी जा रहा था. तभी उसे रास्ते में गांव का ही तुषार मिल गया. दोनों के बीच कुछ देर बात हुई और फिर तुषार ने कहा कि उसे भी रेवाड़ी जाना है. दोनों साथ चलेंगे. इस बीच तुषार उसे गांव के ग्राउंड में ले गया.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अनुसूचित जाति का प्रयोग करते हुए मोनू को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे. इसके बाद मोनू ने अपने परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी. मोनू को पहले बावल अस्पताल और फिर रेवाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया साथ ही पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने एससीएसटी एक्ट, स्नैचिंग, धमकी की धारा के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.
सोर्स:- etvbharat
Next Story