हरियाणा
बाइक सवार भाई-बहन को ट्रक ने मारी टक्कर, बहन की हुई मौत
Admin Delhi 1
11 Sept 2023 1:53 PM IST

x
हिसार: धमाना के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार बहन की मौत हो गई व उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में आदमपुर तहसील के मोडाखेड़ा के रामफल ने बताया शुक्रवार को वह बहन पूजा को लेकर बाइक पर लेकर दिनोद आश्रम भिवानी में गया था।
रामफल ने बताया कि दिनोद आश्रम भिवानी से आते समय जब वे धमाना के बस स्टैंड के नजदीक पहुंचे तो पीछे से तेज गति व लापरवाही से आ रहे एक ट्रक ने उनकी मोटर साइकिल टक्कर मार दी। रामफल के अनुसार टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए और ट्रक के टायर उसकी बहन ऊपर से गुजर गए। वह आनन-फानन में वह अपनी बहन को हिसार एक निजी अस्पताल में लेकर गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
Next Story





