हरियाणा

आगे चल रहे ट्रैक्टर को बोलेरो ने मारी टक्कर, हादसे में चार की मौत, छह घायल

Sarita
20 July 2022 10:00 AM IST
Bolero hit the moving tractor, four killed, six injured in the accident
x

फाइल फोटो 

हरियाणा के सोनीपत में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सोनीपत में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हरियाणा के सोनीपत में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सोनीपत में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची है।

जानकारी के अनुसार, सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर गांव गढ़ी कलां गन्नौर थाना इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बोलेरो ने आगे चल रहे ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी।
दर्दनाक हादसे में पिकअप बोलेरो में सवार तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। गन्नौर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस मृतकों की पहचान के प्रयास कर रही है।
Next Story