हरियाणा

बाइक सवार ने मारी टक्कर, महिला हुई चोटिल

Gulabi Jagat
1 Oct 2022 9:17 AM GMT
बाइक सवार ने मारी टक्कर, महिला हुई चोटिल
x
रोहतक : रोहतक जिले की जनता कॉलोनी में कूड़ा ड़ालने गई महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह कूड़ा डालने घर से बाहर जा रह थी। जब जनता कालोनी में सरकूलर रोड स्थित एक निजी बैंक्वेट हाल के पास से गुजर रही थी, तभी पीछे से बाइक सवार आया और उसे टक्कर मार दी। इससे वह सड़क किनारे पर गिर गई। उसके कंधे पर गहरी चोट आई है। युवक बाइक उठाकर मौके से भाग गया। उसका बेटा शशिकांत मौके पर पहुंचा और उसे पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया।
Next Story