हरियाणा
हरियाणा निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर, मिलकर चुनाव लड़ेगी बीजेपी जेजेपी
Gulabi Jagat
2 Jun 2022 9:48 PM IST
x
मिलकर चुनाव लड़ेगी बीजेपी जेजेपी
चंडीगढ़: हरियाणा निकाय चुनाव (municipal elections in haryana) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. अब बीजेपी और जेजेपी मिलकर ये चुनाव लड़ेगी, पहले बीजेपी ने जेजेपी के बिना अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया था. खबर है कि कांग्रेस ने पार्टी सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ने के फैसला किया है. जिसकी वजह से बीजेपी ने जेजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है.
चंडीगढ़ में बीजेपी की बैठक ये फैसला किया गया. बैठक के बाद बीजेपी अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि 14 सीटों पर बीजेपी और 4 सीटों पर जेजेपी चुनाव (bjp jjp alliance body elections) लड़ेगी. जेजेपी- नरवाना, टोहाना, डबवाली और नूंह में चुनाव लड़ेगी. इसके अलावा धनखड़ ने कहा कि बीजेपी ने अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. आज देर रात तक उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है.
Next Story





