हरियाणा
फतेहाबाद हत्याकांड मामले में हुआ बड़ा खुलासा, जानें क्या बोला आरोपी
Gulabi Jagat
15 Jun 2022 1:16 PM IST

x
फतेहाबाद हत्याकांड मामला
फतेहाबाद : फतेहाबाद जिले की भाटिया कॉलोनी में घर में घुसकर युवती योगिता की हत्या मामले में पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को लेने से इनकार कर दिया है। उनकी मांग है कि मामले में 3 अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए। वारदात में घायल दो युवकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि इनका एक साथी और आरोपी संदीप की दोनों बहनें फरार हैं।
जानकारी के मुताबिक गांव दौलतपुर निवासी आरोपी संदीप और मृतका की मां रेणु के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। आरोपी संदीप ने पुलिस को शिकायत देकर कई गंभीर आरोप लगाए थे। आरोपी संदीप ने आरोप लगाए थे कि रेणु ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसाकर गलत काम करवाए तथा रेणु गलत काम करती है और वह उससे जुड़ा हुआ है। अब वह इस काम से बाहर निकलना चाहता है लेकिन रेणु उसे ब्लैकमेल कर रही है। आरोपी संदीप ने ये भी आरोप लगाए थे कि पांच लोगों को ब्लैकमेल करके करीब 80 लाख की राशि वसूल चुके हैं। वहीं पुलिस जांच में ये भी सामने आ चुका है कि वर्ष 2018 में मृतका की मां रेणु हनीट्रैप मामले में पकड़ी गई थी। जिसमें आरोपी संदीप भी शामिल था। वहीं पिछले महीने 15 मई को प्रिया ने आरोपी संदीप सोनी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। युवती प्रिया ने संदीप पर मारपीट और मोटरसाइकिल तोड़ने के आरोप लगाए थे।
जानें क्या था मामला
शहर के भाटिया कॉलोनी में दीवार फांदकर घर में घुसे दो से तीन युवकों ने दो सगी बहनों पर चाकू और तलवार से हमला किया था। हमले में जान बचाने के लिए बाहर भागी छोटी बहन योगिता की तलवार व चाकू से हमला करके हत्या कर दी गई और बड़ी बहन प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस ने मृतका की मां रेणु की शिकायत पर आरोपी संदीप सोनी, दो अन्य, सुमन सोनी और पूनम सोनी के खिलाफ हत्या और हत्या प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया था। मामले में दो आरोपियों संदीप सोनी व उसके साथी को पुलिस ने सोमवार शाम को ही हिरासत में ले लिया था।
Next Story





