हरियाणा

बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी ठोकर, 7 लोग हुए घायल

Nil dhankar
22 Oct 2021 7:45 PM IST
बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी ठोकर, 7 लोग हुए घायल
x
ब्रेकिंग

हरियाणा के बहादुरगढ़ में केएमपी एक्सप्रेसवे (KMP Expressway) पर एक और हादसा हुआ है. इस हादसे में सात लोग घायल हैं. वहीं, सभी घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है. बता दें कि इससे पहले केएमपी एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि कार सवार ये सात लोग एक्‍सीडेंट के शिकार लोगों की मदद के लिए रुके थे. इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टक्‍कर मार दी.

जानकारी के अनुसार, बहादुरगढ़ के केएमपी एक्सप्रेसवे पर मांडोठी गांव के पास यह हादसा हुआ है. घायलों को उपचार के लिए शहर के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया था, लेकिन हालत ज्यादा खराब होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया है. गाड़ी में सवार सभी लोग यूपी के बागपत जिले के रहने वाले हैं और राजस्थान के खोली धाम पूजा अर्चना करने जा रहे थे.


Next Story