हरियाणा

बड़ा हादसा! टुटा झूला, मजदूर की गिरने से हुई मौत

Gulabi Jagat
13 July 2022 2:01 PM IST
बड़ा हादसा! टुटा झूला, मजदूर की गिरने से हुई मौत
x
मजदूर की गिरने से हुई मौत
पानीपत : पानीपत जिले के गांव बलाना के पास फैक्ट्री में पेंट कर रहे मजदूर की गिरने से मौत हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और उपचार के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ गया।
जानकारी के मुताबिक करनाल के गांव कल्हेड़ी निवासी बलजीत अपने दो अन्य साथियों के साथ गांव बलाना के पास फैक्टरी में पेंट का काम कर रहा था। जिस झूले पर चढ़कर मजदूर बलजीत पेंट कर रहा था, वह अचानक टूट गया और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूर उसे उपचार के लिए पानीपत के सरकारी ले गए, जहां उपचार के दौरान बलजीत दम तोड़ गया।

सोर्स: पंजाब केसरी

Next Story