हरियाणा
Bhiwani: मजदूरों की मांगों को लेकर 12 फरवरी को बंद रहेगा काम
Admindelhi1
19 Jan 2026 6:31 PM IST

x
भिवानी: चरखी दादरी, रेवाड़ी, भिवानी और महेंद्रगढ़ के निर्माण मजदूरों ने अपने रोष प्रदर्शन और महापड़ाव में घोषणा की कि वे 12 फरवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेंगे। संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा हरियाणा के आह्वान पर आयोजित महापड़ाव की संयुक्त अध्यक्षता सीटू नेता धर्मवीर बामला और आईसीटीयू नेता राजेश किकराल ने की।
मजदूरों ने चेतावनी दी कि भ्रष्ट अधिकारियों और दलालों पर कार्रवाई न होने पर वे किसी भी सूरत में अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदेश के सभी निर्माण मजदूर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल में भाग लेकर मजदूर, किसान और कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे।
Tagsहरयाणाभिवानीमजदूरोंमांगों12 फरवरीकामHaryanaBhiwaniworkersdemandsFebruary 12workजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





