हरियाणा

Bhiwani: दांतों और जबड़े के दर्द ने बढ़ाई ठंड की मुश्किलें

Admindelhi1
23 Dec 2025 4:34 PM IST
Bhiwani: दांतों और जबड़े के दर्द ने बढ़ाई ठंड की मुश्किलें
x

भिवानी: जिले में ठिठुरती ठंड से लोगों के दांत तड़क रहे हैं वहीं झनझनाहट और जबड़े के दर्द ने भी रोगियों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शहर का न्यूनतम तापमान सात डिग्री व अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर के समय हल्की धूप निकली लेकिन शाम होते ही दोबारा धुंध शुरू हो गई और ठिठुरन भरी ठंड बढ़ने लगी। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी देखा जा रहा है। ठंड की वजह से दांतों में झनझनाहट और जबड़े में दर्द की शिकायतें सामने आ रही हैं।

जिला नागरिक अस्पताल में स्थित दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 150 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से अधिकतर मरीज दंत व जबड़े के दर्द के साथ दांतों में ठंडा-गर्म लगना जैसी समस्याओं से परेशान हैं। चिकित्सक भी मरीजों को ऐसे मौसम में सावधानी बरतने के साथ ठंडी खाद्य सामग्री का अधिक मात्रा में सेवन न करने की सलाह दे रहे हैं।

Next Story