हरियाणा

Bhiwani: बेनिवाल की कोचिंग में चमके राहुल और अमन, मिताथल को मिले पदक

Admindelhi1
27 Jun 2025 8:28 PM IST
Bhiwani: बेनिवाल की कोचिंग में चमके राहुल और अमन, मिताथल को मिले पदक
x
राहुल ने स्वर्ण तो अमन सिवाच जीता रजत पदक

भिवानी: 19 से 26 जून तक रोहतक में आयोजित हुई जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में गांव मिताथल स्थित खेल स्टेडियम में अभ्यास कर रहे दो युवा खिलाडिय़ों राहुल और अमन सिवाच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है। कोच कप्तान बेनिवाल के कुशल मार्गदर्शन में राहुल ने जहां स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, वहीं अमन सिवाच ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इन युवा प्रतिभाओं की सफलता सिर्फ उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम नहीं है, बल्कि इसके पीछे मिताथल के खेल स्टेडियम में मिल रहे बेहतर प्रशिक्षण और किसान युवा क्लब के संस्थापक राकेश बेनिवाल, सुधीर तंवर, विनीत पिलानिया, अधिवक्ता बबीता यादव सहित समस्त केवाईसी का विशेष योगदान भी है।

कोच कप्तान बेनिवाल ने कहा कि मिताथल के खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने में किसान युवा क्लब की भूमिका अतुलनीय है, क्योंकि केवाईसी ना सिर्फ खिलाडिय़ों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद करता है। खिलाड़ी राहुल व अमन की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए किसान युवा क्लब के संस्थापक राकेश बेनिवाल, सुधीर तंवर, विनीत पिलानिया, अधिवक्ता बबीता यादव ने कहा कि उनका उद्देश्य खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाने के साथ उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करना है, ताकि खिलाड़ी स्वयं के साथ-साथ राष्ट्र का भविष्य भी उज्ज्वल बना सकें। उन्होंने कहा कि राहुल और अमन सिवाच की यह उपलब्धि मिताथल के अन्य युवा खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। वही खिलाडिय़ों की उपलब्धि पर एएसआई सुधीर, सतीश, नस्सी सरपंच प्रतिनिधि, कृष्ण, बजरंग, जयवीर, सुरेश, डीएसपी दिनेश, सुनील बॉक्सर सहित अनेक खेलप्रेमियों ने बधाई दी।

Next Story