हरियाणा

Bhiwani: HBSE बोर्ड ने HTET पर भी किया बड़ा अपडेट

Admindelhi1
20 Feb 2026 8:07 PM IST
Bhiwani: HBSE बोर्ड ने HTET पर भी किया बड़ा अपडेट
x
"हरियाणा में फरवरी में 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा"

भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा दावा किया है कि 25 और 26 फरवरी से शुरू होने वाली दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों के घर के समीप ही परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने उन्होंने कहा कि विशेषकर छात्राओं को दूसरे गांव या शहर में परीक्षा देने जाने में दिक्कतें आती हैं, इसलिए केंद्रों का गठन इसी दृष्टि से किया गया है।

वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि इसी वर्ष जुलाई में एचटेट होगी और इसकी तैयारियां समय से पूरी की जाएंगी। प्रदेशभर में कुल 1421 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दसवीं की परीक्षा में 2,95,739 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें एक लाख 55 हजार 15 छात्र और एक लाख 40 हजार 724 छात्राएं हैं। वहीं, बारहवीं की परीक्षा में 2,70, 657 परीक्षार्थी भाग लेंगे।

Next Story