हरियाणा

Bhiwani: मायके लौट रही महिला के साथ पिकअप चालक का घिनौना मामला

Admindelhi1
11 Aug 2025 4:52 PM IST
Bhiwani: मायके लौट रही महिला के साथ पिकअप चालक का घिनौना मामला
x

भिवानी: भिवानी के तोशाम में पिकअप ने महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल महिला की मौत हो गई। इस एक्सीडेंट की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें पिकअप महिला को टक्कर मारता हुआ दिखाई दे रहा है। इधर मामले की सूचना मिलते ही तोशाम थाना पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह ड्राइवरी का काम करता है। उसकी चाची करीब 55 वर्षीय बाला उसके पास ही गांव रिवासा में रहती थी। करीब 2 महीने से वह अपने घर हांसी के प्रेम नगर में गई हुई थी। 9 अगस्त को उसकी चाची बाला गांव रिवासा आ रही थी। जब वह तोशाम में पेट्रोल पंप के पास वाहन का इंतजार कर रही थी। तोशाम की तरफ से एक पिकअप चालक अपने पिकअप को तेज रफ्तार में व लापरवाही से चलाता हुआ आया।

उसने बताया कि पिकअप चालक ने उसकी चाची बाला देवी को सीधी टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर लगने के बाद उसकी चाची काफी चोटें आई। पिकअप उसकी चाची को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। चालक एक्सीडेंट के बाद मौके से भाग गया। उसकी चाची को उपचार के लिए प्राइवेट वाहन का इंतजाम करके अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मामले की सूचना मिलते ही तोशाम थाना पुलिस भी पहुंची। जिसने शिकायत के आधार पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की जांच कर रही है। कृष्ण ने बताया कि यह एक्सीडेंट की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें पिकअप चालक उसकी चाची को टक्कर मारता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं टक्कर लगने के बाद पिकअप उसकी चाची को घसीटता हुआ ले गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Story