
x
Bhiwani: बाइक रिपेयरिंग की दुकान में हवा भरने वाले कंप्रेसर की टंकी अचानक से फट गई। यह हादसा हरियाणा के भिवानी जिले के तहत आने वाले मंढोली कला गांव में हुआ। हादसे के वक्त जोरदार धमाके में दुकान की छत और दीवारें उड़ गईं जिससे दुकान में मौजूद दो लोगों की मौत हो गई।भिवानी के मंढोली कला गांव में हुए एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हादसा एक बाइक रिपेयरिंग की दुकान में हुआ जिसमें हवा भरने वाले कंप्रेसर की टंकी अचानक से फट गई।
घटना सुबह 9 बजे की है। एक बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर दुकानदार ऋषि व एक अन्य युवक बैठे हुए थे ।इसी दौरान अचानक से दुकान में रखी कंप्रेसर की टंकी फट गई और जोरदार धमाका हुआ। टंकी फटने से दुकान में बैठे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टंकी फटने से हुए धमाके से दुकान की छत और दीवारें फट गई और उनका मलबा दूर-दूर तक जा गिरा। मलबा गिरने से रास्ते में चल रहे दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए ।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया और लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया इस दौरान दुकानदार ऋषि व दुकान में बैठे युवक विजेंद्र की मौत हो गई जबकि घटना में घायल दो अन्य युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने पर बहल पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।
TagsBhiwaniबाइक रिपेयरिंगदुकानकंप्रेसरटंकीदोमौतBhiwanimotorcycle repairshopcompressortanktwodeaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





