हरियाणा

Bhiwani: भिवानी–जयपुर एक्सप्रेस आज से शुरू, सुविधाजनक सफर की उम्मीद

Admindelhi1
1 Dec 2025 1:11 PM IST
Bhiwani: भिवानी–जयपुर एक्सप्रेस आज से शुरू, सुविधाजनक सफर की उम्मीद
x

भिवानी: रेलवे ने रेवाड़ी–रींगस–रेवाड़ी व जयपुर–भिवानी–जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों के संचालन का विस्तार कर दिया है। आज से नियमित रूप से ट्रेनें चलेंगी। इससे यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। यह जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने दी।

गाड़ी संख्या 09633 रेवाड़ी–रींगस एक्सप्रेस स्पेशल 1, 4, 6, 7, 13, 14, 15, 20, 21, 25, 27, 28, 29, 30 व 31 दिसंबर 2025 को रेवाड़ी से रात 22:50 बजे चलेगी और 1:35 बजे रींगस पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09634 रींगस–रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल 2, 5, 7, 8, 14, 15, 16, 21, 22, 26, 28, 29, 30, 31 दिसंबर व 1 जनवरी 2026 को रींगस से 2:20 बजे रवाना होगी व 5:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर में रुकेगी।

Next Story