हरियाणा

Barwala: छात्राओं को मासिक धर्म दिवस पर स्वच्छता का महत्व समझाया गया

Admindelhi1
28 May 2025 5:22 PM IST
Barwala: छात्राओं को मासिक धर्म दिवस पर स्वच्छता का महत्व समझाया गया
x
बरवाला में आयोजित हुआ विशेष व्याख्यान

बरवाला: मासिक धर्म दिवस के अवसर पर राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नहर कोठी, बरवाला में छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिविल हॉस्पिटल बरवाला से डॉ. पुनिता, डॉ. रामनिवास, नर्सिंग ऑफिसर रेखा और ANM सुमन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता, उचित देखभाल और पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन के सुरक्षित उपयोग, शरीर की सफाई और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया।

यह कार्यक्रम रीमा माटा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय की शिक्षिका मैडम सुमन सलूजा और कुमारी रेनू मौजूदा इंचार्ज विक्रम गोयल ने इसमें सक्रिय भागीदारी निभाई। छात्राओं ने विषय में गहरी रुचि दिखाई और विशेषज्ञों से कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे, जिनके संतोषजनक उत्तर उन्हें मिले।

कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर, उन्हें जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना था। विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही

Next Story