हरियाणा

Bahadurgarh Murder: युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, पार्क में मिला शव

Sarita
28 May 2025 9:35 AM IST
Bahadurgarh Murder:  युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, पार्क में मिला शव
x
Bahadurgarh Murder: बहादुरगढ़ में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। शव भगत सिंह पार्क में पड़ा मिला। मृतक की पहचान दयानंद नगर निवासी 19 वर्षीय यांशु के रूप में हुई है। यांशु के गले और शरीर पर कई जगह धारदार हथियार के निशान मिले हैं। यांशु मंगलवार शाम को दूध लेने के लिए घर से निकला था। सुबह पार्क में टहलने आए लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
Next Story